आदमपुर। थाना क्षेत्र के गांव में दोस्त के घर ले जाकर किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बेटी कक्षा सात में पढ़ती है। करीब छह माह पहले मोहल्ले के ही एक युवक ने बेटी को अपने दोस्त के घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शुरू में बेटी डरी हुई थी। जिस वजह से कुछ नहीं बताया। अब उसने पूरी बात बताई है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।