दैनिक रेल यात्री समिति के पदाधिकारियों ने डीआरएम को आठ सूत्री ज्ञापन सौंपकर फैजाबाद और रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव समेत कई अन्य सुविधाएं देने की मांग की।
शनिवार को अमरोहा दैनिक रेल यात्री समिति के अध्यक्ष अभिषेक शर्मा की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल डीआरएम अजय नंदन से मिला। ज्ञापन देते हुए कहा कि अमरोहा में फैजाबाद एक्सप्रेस, रानीखेत एक्सप्रेस का ठहराव अमरोहा स्टेशन पर कराया जाए। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद से दिल्ली के लिए ईएमयू जैसी दो-तीन फेरों वाली ट्रेनें चलाई जाएं, जिससे दैनिक यात्रियों एवं अन्य यात्रियों को सुविधा मिल सके। प्लेटफार्म संख्या एक से दो और तीन तक आने-जाने के लिए दूसरा ऊपर गामी पुल (फुट ओवर ब्रिज या अंडरपास) का निर्माण जल्द कराया जाए।
श्मशान घाट एवं भूरे खां शहीद की ओर आने जाने के लिए अमरोहा वासियों की वर्षों पुरानी मांग अंडरपास को जल्द से जल्द बनवाया जाए।
प्रतिनिधि मंडल में समर अब्बास, इकबाल खान, मुजाहिद अली, पंडित देवेश शर्मा आदि मौजूद रहे।