फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: धूमधाम से निकाला गया रंग एकादशी का जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। नगर में रंग एकादशी एवं होली उत्सव सेवा समिति के तत्वावधान में रंग एकादशी के मौके पर जुलूस धूमधाम के निकाला गया। लोगों ने नगर के कायस्थान स्थित हनुमान मंदिर से जुलूस का शुभारंभ किया। जुलूस में जमकर अमीर गुलाल उड़ाए गए।
विज्ञापन


बुधवार को जुलूस का शुभारंभ विधायक महेंद्र खड़गवंशी एवं नगर पालिका के चेयरमैन राजपाल सैनी ने फीता काटकर किया। वृंदावन के कलाकारों द्वारा खेली गई लट्ठमार होली आकर्षण का केंद्र रही। जमकर अबीर गुलाल उड़ाए गए। जगह-जगह जुलूस का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। जुलूस में बैंड बाजा, खली का अखाड़ा, राधा-कृष्ण एवं गोपियां की झांकी शामिल रहीं। वृंदावन के कलाकारों ने सुंदर भजनों पर नृत्य कर मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर मुख्य रूप से व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के अध्यक्ष तरुण अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, शेखर वर्मा, मंकू सक्सेना, सर्वेश ठाकुर, मोहित शर्मा, अंकित यादव, सचिन गुप्ता, शिखर अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, ऊषा शर्मा, नितिन बंसल, मोहित अग्रवाल, दीपक सक्सेना, हिमांशु अग्रवाल, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें