अमरोहा। अक्षरा पब्लिक स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। राणा सिंह सिख मेमोरियल इंटर कॉलेज खंडसाल ऑल ओवर चैंपियन बना, जबकि आज तीन प्रतियोगिताओं की विजेता अक्षरा पब्लिक स्कूल बना।
प्रतियोगिता के तीसरे व अंतिम दिन शिक्षक विधायक डॉ. हरि सिंह दिल्ली, दीपक धारीवाल ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। रविवार को आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के बॉलीवाल में राणा सिंह सिख मेमोरियल इंटर कालेज, खो-खो, लकी रेस व बॉक्सिंग में अक्षरा पब्लिक स्कूल विजेता बना। सुगम शहल, हरेंद्र सिंह, सुभि ढिल्लो, जीतू ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। समापन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। अतिथियों द्वारा बच्चों को मेडल एवं सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। संवाद