अमरोहा। श्री धार्मिक रामडोल कमेटी के अध्यक्ष पंडित कपिल शर्मा ने कहा कि इस वर्ष रामडोल शोभायात्रा आगामी 27 अगस्त को निकाली जाएगी। जिसे शहर के मुख्य मार्गों से पूर्व की भांति पारंपरिक रूप में पहले से भी अधिक भव्यता और दिव्यता से निकाला जाएगा।
रविवार को मोहल्ला कोट स्थित संस्था के कार्यालय रियासत वाला मंदिर में श्री धार्मिक रामडोल कमेटी की वार्षिक बैठक हुई। अध्यक्ष पंडित कपिल शर्मा ने कहा कि मुझे इस कमेटी में लगातार सेवा करते हुए 25 वर्ष हो गए हैं। इस वर्ष निकलने वाली शोभायात्रा में विगत वर्षों में जो भी कमियां और खामियां रही हैं, उन्हें दूर करके डोला समय से निकाला जाएगा। कोषाध्यक्ष पीयूष शर्मा ने पिछले वर्ष की आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया।
संरक्षक गंगा शरण वार्ष्णेय ने कहा कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी से अगले दिन निकाली जाने वाली रामडोल शोभायात्रा अमरोहा ही नहीं बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सर्वप्रिय और ऐतिहासिक शोभायात्राओं में शुमार है। संचालन महामंत्री पंकज जिंदल ने किया। इस दौरान अजय चतुर्वेदी, कुंवर विनीत अग्रवाल, पीयूष शर्मा, विशाल गोयल, सचिन त्रिवेदी, मनोज अग्रवाल, मनु शर्मा एडवोकेट, कपिल वर्मा, गौरव वर्मा आदि मौजूद रहे।