फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ढबारसी में धूमधाम से निकाली रामडोल शोभायात्रा

Sun, 17 Aug 2025 02:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
ढबारसी। शनिवार को ढबारसी में बाजार वाले शिव मंदिर से भव्य रामडोल शोभायात्रा निकाली गई। विधायक महेंद्र खड़गवंशी ने पूजा अर्चना करके शोभायात्रा की शुरूआत की। 42 झांकियों ने इस आयोजन में चार चांद लगा दिए। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण खाटू श्याम की निशान यात्रा, आदि योगी महाकाल, ऑपरेशन सिंदूर, काली का अखाड़ा और जादूगर के हैरतअंगेज करतब रहे, जिन्होंने दर्शकों को अपनी ओर खूब आकर्षित किया। शोभायात्रा बाजार वाले शिव मंदिर से शुरू होकर होली चौक, सिराज हुसैन इमामबाड़ा, बड़ी मस्जिद, और खजूर की मढ़ैया जैसे प्रमुख मार्गों से गुजरी। इसके बाद, यात्रा आदमपुर चौराहा पुलिस चौकी से होते हुए मुख्य बस स्टैंड और कस्बे के अंदर के रास्तों से होकर बालजी मंदिर के पास स्थित शिव मंदिर पर समाप्त हुई। इस मौके पर राजीव गोयल, अक्की त्यागी, राजीव बंसल, शशांक त्यागी, टिंकू शर्मा और आशु गोयल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें