फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद ही किसान, मजदूरों का सच्चा हितैषी: जयंत चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि रालोद ही किसान, मजदूर, पिछड़ों के हितों के लिए लड़ने वाली इकलौती पार्टी है। वहीं, रालोद पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने ग्राम खालकपुर से अतरासी तिराहे तक राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में ट्रैक्टर रैली निकाली।
विज्ञापन

बुधवार को राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने ग्राम खालकपुर में ग्रामीणों से संवाद किया। कहा कि रालोद ही किसानों की सच्ची हितैषी पार्टी है। रालोद ने हमेशा किसान हित को ऊपर रखा है। निकाय चुनाव में मिली सफलता पर कहा कि यह 2024 की शुरूआत है। लोस चुनाव में रालोद अपने सहयोगी दलों के साथ बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगी। इसके बाद उनके काफिले के साथ ग्रामीणों की ट्रैक्टर रैली चली। दूर तक ट्रैक्टर ही ट्रैक्टर नजर आए। इसके बाद जयंत चौधरी अतरासी तिराहे पर पहुंचे और यहां उन्हें बाबा महेंद्र सिंह टिकैत समेत शहीद स्मारम में प्रतिमाओं को मार्ल्यापण किया। इसके बाद उनका काफिला आगे के लिए रवाना हो गया। ट्रैक्टर रैली प्रशांत औलख के नेतृत्व में निकाली गई। इस दौरान मुख्य रूप से विशाल चौधरी, नवनीत, सुधीर, तलहा जुहैद, आकीब, थान सिंह, मुकेश, रामवीर सिंह, आसिम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें