फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: राकेश टिकैत बोले, 'कश्मीर के सेब को बर्बाद करने की साजिश, किसानों की जमीन भी छीनना चाहती है सरकार'

Sun, 20 Nov 2022 05:55 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

रविवार को संभल में किसानों की महापंचायत में शामिल होने जाते समय सैदनगली में किसानों ने भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का स्वागत किया। 
विज्ञापन
राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रवक्ता राकेश टिकैत रविवार को संभल पहुंचे। जगह-जगह उनका स्वागत किया गया। मीडिया कर्मियों से वार्ता में कहा कि सरकार षड़यंत्र रच रही है। अलग-अलग राज्यों को अलग-अलग तरीके से खत्म करने का काम किया जा रहा है। किसानों की भी जमीन छीनना चाहती है। जब तक सरकार षड़यंत्र करती रहेगी, तब तक हमारा आंदोलन भी जारी रहेगा।

विज्ञापन


अमरोहा जिले में किसानों की महापंचायत के बाद संभल जिले में पहुंचे राकेश टिकैत का स्वागत गांव हाजीबेड़ा में किया गया। इसके बाद राकेश टिकैत गुलालपुर गांव में भाकियू टिकैत के जिला महासचिव वीरेंद्र चौधरी के आवास पर पहुंचे। मीडिया कर्मियों से वार्ता करते हुए कहा कि झूठे आरोप लगाकर और मुकदमें लगवाकर सरकार किसानों की आवाज दबाना चाहती है। किसानों की जमीन छीनना चाहती है। इनको फसल का दाम देना नहीं है और एमएसपी पर खरीद नहीं करनी है। यही वजह है कि अब तक स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू नहीं हो सकी। 

टिकैत बोले कि अलग-अलग राज्यों को सरकार अलग-अलग तरीकों से सरकार खत्म कर रही है। श्रीनगर में किसानों के सेब से लदे ट्रक बीस-बीस दिन तक खड़े रहते हैं। इसके बाद इन्हें नीचे आने दिया जाता है, जिससे सेब की क्वालिटी खराब हो रही है। सरकार इसलिए ऐसा कर रही है कि अडानी के सेव को मार्केट मिले। कहा कि बिहार में मंडियां खत्म कर दीं। पट्टे के नाम पर किसानों की जमीनें छीनी जा रही हैं। गन्ना मूल्य घोषित करने के सवाल पर टिकैत बोले कि यह गन्ने का मूल्य घोषित करेंगे ही नहीं। इनको भुगतान नहीं देना है।

तीन काले कानून वापस लेने के बाद मिले आश्वासन को लेकर हुए सवाल पर टिकैत बोले कि फिर से देश में आंदोलन करने की जरूरत पड़ेगी। काले कानून वापस जरूर हो गए हैं पर गलत तरीके से यह लागू हैं। मंडियों को बेचने का काम किया जा रहा है। बहजोई राकेश टिकैत ने वार्ता करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के चुनावी घोषणा पत्र में बिजली मुफ्त दिए जाने का वादा था लेकिन अभी तक बिजली मुफ्त नहीं दी। एमएसपी कानून नहीं बनाया। चकबंदी में बड़ा भ्रष्टाचार है। पुलिस फोर्स का आतंक है। थानेदार अपने क्षेत्र में एसपी का कार्य कर रहे हैं। किसानों पर अत्याचार हो रहा है। सीड बिल लाने की तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन

दही व पनीर पर एमएसपी की जरूरत: राकेश टिकैत 
अमरोहा के सैदनगली में भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब दूध, दही, पनीर जैसी खाने की वस्तुओं पर भी एमएसपी की जरूरत है। एमएसपी को अब पूरे देश की जनता जान चुकी है। इस दौरान खतौली विधानसभा पर हो रहे उपचुनाव पर उन्होंने कहा कि जब-जब विपक्ष कमजोर हुआ है। तब-तब तानाशाह मजबूत हुआ है। लोकसभा चुनाव भले ही नजदीक हो, लेकिन विपक्ष कहीं दिखाई नहीं दे रहा है।

रविवार को संभल में किसानों की महापंचायत में शामिल होने जाते समय सैदनगली में किसानों ने भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का स्वागत किया। यहां उन्होंने पत्रकारों से वार्ता की। भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि वोट आप कहीं भी डाल लो लेकिन जीतेंगे वही। कहा कि जब देश के अंदर तानाशाह एकत्रित हो जाते हैं तब क्रांति होती है। अगर एक सीट खतौली की जीत भी गए तो प्रदेश में सरकार इन्हीं की है। राकेश टिकैत ने इशारों ही इशारों में विपक्ष को भी आड़े हाथों लिया। कहा लोकसभा का चुनाव भले ही नजदीक हो लेकिन विपक्ष कहीं दिखाई नहीं दे रहा है। किसानों को अपनी लड़ाई खुद लड़नी होगी। प्रदेश में फैल रहे डेंगू की स्थिति पर उन्होंने कहा कि सरकार को गांव से लेकर शहरों तक दवाओं का छिड़काव कराना चाहिए। साफ सफाई पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें