फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बहन के घर होली का उपहार ले जा रहे राज मिस्त्री की हादसे में मौत

Thu, 02 Mar 2023 12:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। बहन के घर होली का उपहार ले जा रहे डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव नन्हेड़ा राजपूत निवासी 67 वर्षीय राज मिस्त्री प्रकाश की सड़क हादसे में मौत हो गई। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव नन्हेड़ा राजपूत निवासी प्रकाश की हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के ढकैनी गांव में बहन लौंगश्री रहती हैं। बुधवार को करीब एक बजे वह अपनी बहन लौंगश्री को होली का उपहार (भेली) देने जा रहे थे। बाइक पर सवार प्रकाश रजबपुर और गजरौला थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव झनकपुरी के निकट पहुंचे थे। इसी दौरान सामने से गजरौला थाना क्षेत्र के गांव मीरपुर निवासी बाइक सवार युवक कौसिंद्र आ गया। दोनों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

हादसे में राज मित्री प्रकाश व कौसिंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत गजरौला सीएचसी में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर कर दिया गया। प्रकाश को परिजन मेरठ ले जा रहे थे कि रास्ते में गढ़मुक्तेश्वर के निकट उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि हादसे में राज मिस्त्री की मौत का मामला सामने आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।

18 साल पहले राज मिस्त्री के बेटे की हुई थी धारदार हथियार से हत्या
होली से चंद दिन पहले राज मिस्त्री की हादसे में मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। मृतक के पौत्र अजीत ने बताया कि वह बहुत छोटा था, जब उसके पिता मुकेश सिंह के सिर में धारदार हथियार मारकर मौत के घाट उतार दिया था। घटना को 18 साल हो गए हैं। उस गम को परिवार भूला नहीं था। बुधवार को दादा की मौत से पुराना घाव ताजा हो गया। परिवार की होली की रंगत फीकी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें