फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: चीनी मिल चालू करने व गन्ने का समर्थन मूल्य 450 रुपये घोषित करने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। भारतीय किसान यूनियन शंकर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि पेराई सत्र के लिए गन्ने का समर्थन मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया जाए।
विज्ञापन

ब्लॉक परिसर में आयोजित भाकियू शंकर की पंचायत को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा कि गन्ने का समर्थन मूल्य कई सालों से नहीं बढ़ाया गया है। जबकि खेती के काम आने वाली सभी वस्तुओं के दामों में वृद्धि हो चुकी है। उन्होंने सरकार से मांग की कि गन्ने का समर्थन मूल्य आगामी सत्र के लिए 450 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया जाए। पंचायत में 10 लाख रुपये तक के किसान क्रेडिट कार्ड स्थानीय बैंक शाखाओं में ही बनाए जाने की मांग की गई। वक्ताओं का कहना था कि प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक को द्वारा खोले गए एपीएस को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए।
पंचायत में विधानसभा चुनाव के दौरान मुफ्त सिंचाई बिजली की घोषणा को लागू करने की मांग भी की गई। किसान नेताओं ने एक मुश्त समाधान योजना को भी लागू करने की मांग की। पंचायत में खसरा खतौनी में किसानों के गलत नाम व हिस्से को सही किए जाने की प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग भी की गई। पंचायत में ऋषिपाल सिंह, शेर जमा, नरपत सिंह, चंद्रभान सिंह, समरपाल सिंह, टीकाराम सैनी, नरेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें