फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से जलमग्न हुआ सरकारी अस्पताल मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। विकास खंड की ग्राम पंचायत ढयोटी का सरकारी अस्पताल मामूली बारिश होते ही जलमग्न हो जाता है। अस्पताल में जलभराव की वजह से रोगियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यही नहीं अस्पताल को जाने वाले मार्ग पर भी पानी भरने के कारण लोगों का आना-जाना दूभर हो जाता है। रविवार को जलभराव की वजह से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

ढयोटी गांव में मुख्य मार्ग की सड़क ऊंची होने की वजह से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बारिश होते ही पानी भर जाता है। निकासी के लिए बनी नाली भी गंदगी की वजह से बंद है। रविवार को हुई बारिश में अस्पताल पूूरी तरह जलमग्न हो गया। रविवार को कोरोना की बूस्टर डोज का विशेष अभियान था।
यहां आए लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। चिकित्सक डॉ. रमाशंकर ने कहा कि इस संबंध में अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उनका कहना है कि बारिश के मौसम के अलावा भी अस्पताल में आमतौर पर जलभराव रहता है। वहीं दूसरी ओर ग्राम प्रधान ऊधम सिंह का कहना है कि उनके कार्यकाल से पहले ही सड़क की ऊंचाई बढ़ा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें