संवाद न्यूज एजेंट
गजरौला (अमरोहा)। मुरादाबाद निवासी रेलवे कर्मचारी कर्मचारी अश्विनी कुमार सोमवार की सुबह गजरौला में ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर देर शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मूल रूप से मुरादाबाद निवासी अश्विनी कुमार रेलवे में पुल सहायक हैं। वर्तमान में वह गजरौला की टीचर कॉलोनी में रहते हैं। सोमवार को वह इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली जा रहे थे। इसी दौरान ट्रेन कांकाठेर रेलवे-स्टेशन से निकल कर ब्रजघाट गंगा पुल के पास वह ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से डॉकटरों ने उन्हें मुरादाबाद के रेलवे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जहां पर देर शाम उपचार के दौरान मौत हो गई। संवाद