फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तेजाब ब्रिकी को लेकर दुकानों पर की छापेमारी, 41 बोतल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। तेजाब की बिक्री पर रोक लगाने को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को शहर की कई दुकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान दो दुकानों से तेजाब की 41 बोतल बरामद हुई। प्रशासन की ओर से सभी दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए हैं। साथ ही भविष्य में तेजाब बेचने पर कार्रवाई की नसीहत दी है।
विज्ञापन

डीएम राजेश कुमार त्यागी और एसपी आदित्य लांग्हे के आदेश पर नायाब तहसीलदार, सीओ सिटी विजय कुमार राणा, इंस्पेक्टर हर्षवर्धन सिंह और नगर पालिका की कर्मचारी छवि शर्मा ने संयुक्त टीम बाजार में तेजाब बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान बड़ा बाजार, आजाद रोड, दरबारे कला, गंगा मंदिर के पास, मंडी चौब और मोहल्ला कोट में करीब 20 दुकानों पर छापेमारी की गई। दुकानदारों को तेजाब नहीं बेचने की नसीहत दी गई। साथ ही टीम ने मोहल्ला मच्छरट्ठा स्थित जमीलउद्दीन की दुकान से तेजाब की 20 बोतल और मंडी चौब निवासी शक्ति जैन की दुकान से 21 बोतल बरामद की। सीओ सिटी ने बताया कि सभी दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए हैं। यदि भविष्य में ये लोग तेजाब बेचते पाए गए तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें