फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: धान बीज की कालाबाजारी रोकने के लिए मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। धान बीज की कालाबाजारी रोकने के लिए अपर जिला कृषि अधिकारी ने नगर के कई दुकानदारों के यहां छापेमारी की। टीम द्वारा की गई छापेेमारी से दुकानदारों में खलबली मच गई। कई दुकानदार अपने प्रतिष्ठान बंद कर चले गए। नौ दुकानदारों के अभिलेख पूरे नहीं मिलने पर उनको नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

अपर जिला कृषि अधिकारी विकास पवार ने बताया कि धान का एक खास किस्म का बीज की कालाबाजारी किए जाने की शिकायत मिल रही थी। कालाबाजारी रोकने के लिए मंगलवार को नगर के शिव शक्ति व्यापार केंद्र, तुलसीराम शिवचरन दास, शिवम किसान केंद्र, ज्योतिपथ, मल्टीपरपज सोसायटी, हेमंत बीज भंडार, दुर्गा पेस्टीसाइडस, रस्तौगी इंटरप्राइजेज, सैनी बीज भंडार, किसान एग्रो सेल्स के यहां छापेमारी की गई। धान की बीज की गुणवत्ता बनाए रखने व कालाबाजारी रोकने के लिए नमूने लिए गए। उनको जांच के लिए भेजा जाएगा। तीन बीज विक्रेताओं के अभिलेख पूरे नहीं मिलने पर उनको नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें