रहरा। पुलिस ने पच्चीस हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि एसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत रहरा पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित व 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश हिर्देश उर्फ गटुवा निवासी चंदनपुर खादर थाना रहरा को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर आरोप के पास से एक तमंचा 315 बोर व एक कारतूस बरामद हुआ है। आरोपी गैंगस्टर एक्ट में वांछित है। यह 17 मार्च में फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 25 हजार का इनाम घोषित किया था। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, चोरी समेत कई मामले पंजीकृत हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष रमेश सहरावत, एसआई प्रवीण कुमार, सिपाही विशाल मलिक, सिपाही बबलू कुमार आदि शामिल रहे। संवाद