फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधु की हत्या के मामले में संदिग्धों से पूछताछ

सार

आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव मरौरा में साधु की गला काटकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है।कुछ दिन पूर्व साधु पर गांव के ही कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव मरौरा में साधु की गला काटकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि पुलिस के हाथ कोई अहम सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव मरौरा निवासी साठ वर्षीय शीशराम उर्फ सीतराम गांव से करीब तीन सौ मीटर दूरी पर गंगा बांध के किनारे अपने पांच बीघा खेत में आश्रम बनाकर रहते थे। बुधवार रात नौ बजे मुनिया अपने बेटे के गांव में स्थित घर पर गई थी। बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे मुनिया वापस आश्रम पर लौटी तो आश्रम पर झोपड़ी में चारपाई पर मच्छरदानी से ढका उनका शव मिला था। गर्दन पर गहरा घाव था। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया था। थाना प्रभारी को जल्द ही घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए थे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। कुछ दिन पूर्व साधु पर गांव के ही कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया था। साधु ने वीडियो वायरल कर जानलेवा हमले के साथ लूट का भी आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई थी। शुक्रवार को पुलिस ने मामले में कई संदिग्धों को हिरासत में लिया। उनसे पूछताछ की। थानाध्यक्ष रामप्रकाश शर्मा का कहना है कि संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें