फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3.59 करोड़ से 14 सड़कों को गड्ढा मुक्त कराएगा पीडब्ल्यूडी विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्षों से गड्ढायुक्त व जर्जर अवस्था में पड़ी जिले की चौदह सड़कों पर मरम्मत कार्य शुरू होने जा रहा है। लोक निर्माण विभाग 3 करोड़ 59 लाख की लागत से इन सड़कों की मरम्मत कराएगा। इसके लिए विभाग द्वारा निविदा सूचना भी जारी कर दी है। सड़कें ठीक होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सहूलियत मिल सकेगी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया कि बिजनौर सुतारी से करनपुर मार्ग का विशेष मरम्मत कार्य कराया जाएगा। इसके अलावा हाईवे से बिजौरा बाटूपुरा मार्ग पर भी मरम्मत कार्य होगा। इसके अलावा हाईवे से सीता जद्देपुर मार्ग, सैदनगली से सकतपुर मार्ग की मरम्मत होगी। मछरई से मनौटा मार्ग तक टूटी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा ढबारसी से मढैयर सुल्तानपुर भीमा मार्ग, सिमथला से साथलपुर अधेक होते हुए ढवारसी मार्ग, रहरा से रहरई मार्ग का मरम्मत कार्य कराया जाएगा। ऐसे ही हसनपुर, रहरा, गवां, गुलामपुर से भैसरोली मार्ग, गारबपुर से फैयाज नगर मार्ग, हसनपुर से हैबतपुर, दाउदपुर होकर गलसुआ से ब्रह्माबाद मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। वहीं सुतावली से बढैया संपर्क मार्ग की भी मरम्मत होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि टेंडर प्रक्रिया चल रही है। ठेकेदारों की सभी कार्य तीन माह के भीतर कराने होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें