फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बगैर अनुमति धर्मस्थल की छत पर दीवार बनाने का किया विरोध

Thu, 13 Jun 2024 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। बिना अनुमति धर्मस्थल की छत पर दीवार का निर्माण करने पर दोनों समुदाय आमने-सामने आ गए। दूसरे समुदाय के लोगों के विरोध करने पर उनके साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन


निर्माण को पुलिस ने रुकवाया। पुलिस की छानबीन करने पर पता चला कि ग्राम प्रधान की शह पर निर्माण किया जा रहा था। पुलिस ने ग्राम प्रधान व मस्जिद के मुतवल्ली सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

मामला थाना क्षेत्र के गांव चकनवाला में मंगलवार की रात का है। गांव में धर्मस्थल है। जिस पर दो साल से विवाद चल रहा है। दो साल पूर्व संबंधित समुदाय के लोगों ने बिना अनुमति धर्मस्थल के ऊपरी भाग पर निर्माण कराया था। जिसे प्रशासन ने ध्वस्त करा दिया था। बिना अनुमति निर्माण करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि मंगलवार की रात ग्राम प्रधान की शह पर संबंधित समुदाय के लोगों ने धर्मस्थल पर निर्माण शुरू कर दिया। जिसकी जानकारी होने पर दूसरे समुदाय के नरेंद्र, अनिल भाटी, प्रशांत, अमित, गंगासरन, रविकांत, प्रह्लाद, गौतम, कौसिंदर, तरुण को हुई। वह मौके पर पहुंचे। निर्माण का विरोध किया। ग्रामीणों का आरोप है कि धर्मस्थल के प्रमुख रजा हुसैन, जैनुल व तस्लीम ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। जिस पर दोनों समुदाय के लोगों में तनाव हो गया। पुलिस ने निर्माण को ध्वस्त कराया।

छानबीन करने पर ग्राम प्रधान उत्तम सिंह की शह पर निर्माण कराने का मामला सामने आया। पुलिस ने ग्राम प्रधान उत्तम सिंह, पप्पू, रजा हुसैन, जैनुल व तस्लीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। ग्राम प्रधान का कहना है कि उन पर शह देने का आरोप बेबुनियाद है। उन्होंने हमेशा मामला रफादफा करने की कोशिश की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें