अमरोहा। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक असली ने गन्ने का समर्थन मूल्य घोषित करने की मांग की। कहा कि बकाया भुगतान कराया जाए। वरना किसान आंदोलन करेंगे। कैलसा बॉर्डर पर गन्ने की होली को जलाई। गन्ने का मूल्य तय करने के दौरान सह उत्पाद में भी किसानों को हिस्सा मिलना चाहिए। किसान नेता भगवंत सिंह पाल ने कहा कि किसानों को बकाया भुगतान नहीं की जा रही है। इसके चलते किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। इस दौरान प्रदीप, अशोक कुमार, प्रवीण सिंह, शरद यादव, मोबीन खान, भरत राम, वेदप्रकाश आदि रहे।