फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा का तहसील मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख चुनाव में धांधली को लेकर समाजवादी पार्टी का विरोध प्रदर्शन 15 जुलाई को है। तहसील मुख्यालयों पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष निर्मोज यादव ने बताया कि जिले की चारों तहसील में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने पुलिस के शह पर लोकतांत्रिक चुनाव प्रक्रिया को ध्वस्त कर दिया है। महिला प्रत्याशियों के साथ बदसलूकी की गई है। इसके चलते बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ के नारे की असलियत सामने आ गई है। उन्होंने कहा कि विधानसभाक्षेत्र, नगर, ब्लॉक, सेक्टर, बूथ स्तर के कार्यक्रम शामिल होंगे। इसके साथ ही फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को उपस्थित रहना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें