फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राकिमसं का क्रमिक अनशन तीसरे दिन भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। उत्तर प्रदेश किसान मजदूर मोर्चा के आह्वान पर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन का क्रमिक अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को गांव शहबाजपुर माफी में गुरुचरन सिहं,खादगूजर में कुलदीप सिंह,शाहपुर बुजुर्ग में नरेंद्र सिंह ,होशंगपुर में काशीराम ,नगलिया में खजान सिंह, बलदाना में विजयपाल सिंह, मुबारकपुर में झुंडे सिंह एवं देहरा घनश्याम में महावीर यादव के नेतृत्व में क्रमिक अनशन किया गया,। इसके अतिरिक्त ततारपुर शर्की में भी भगवत पाल के नेतृत्व में क्रमिक अनशन आरंभ किया गया। किसानों ने कहा कि जब तक मांगें नही मानीं जाएंगी तब तक जनपद के सभी गांवों में क्रमिक अनशन और आंदोलन का विस्तार जारी रहेगा। वहीं संगठन के पश्चिमी उप्र के अध्यक्ष चौधरी उपेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार को हिटलरशाही रवैया त्याग देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें