अमरोहा। राष्ट्रीय मजदूर संगठन के बैनर तले किसान बुधवार को 98वें दिन भी गन्ना समिति परिसर में धरने पर रहे। वे गन्ने का मूल्य घोषित करने की मांग कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि चीनी मिलें चालू हो चुकी हैं। पर सरकार ने अभी तक गन्ने का मूल्य तय नहीं किया। उनकी मांग है कि इस बार गन्ने का मूल्य कम से कम 600 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया जाए। किसान पिछले तीन माह से धरने पर हैं। उन्होंने गन्ने के विलंब भुगतान की भी मांग की। इस मौके पर राजवीर सिंह मंडल अध्यक्ष,नितिश पंघाल आईटी सेल जिला अध्यक्ष,हेम सिंह, जितेंद्र सिंह, लोकेश सिंह, विनोद कुमार, अमरजीत सिंह, अनेक चौधरी, राजपाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।