फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पानी के नमूने की रिपोर्ट का खुलासा नहीं होने पर जताया विरोध

Fri, 30 Jan 2026 12:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। भाकियू संयुक्त मोर्चा के 40वें दिन धरने पर बैठे किसानों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी नेे कहा कि पानी के सेंपल की रिपोर्ट अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई। इससे किसानों में गुस्सा है। प्रशासन को जगाने के लिए शनिवार को पुतला फूंका जाएगा। शहवाजपुर डोर में हाईवे किनारे चल रहे धरने को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नेे कहा कि किसान अपनी जायज मांगों को लेकर 40 दिन से धरने पर बैठे हैं। उनको दिलासा देने के लिए अलग-अलग विभागों की टीम ने पानी के सेंपल लिए लेकिन उनको अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया। जिससे संगठन के किसानों में आक्रोेश हैै, जबकि 15 दिन में रिपोर्ट सार्वजनिक करने का वादा किया था। 31 जनवरी को संगठन पुतला फूंंक कर प्रशासन को नींद सेे जगाने का काम करेगा। इस मौके रामकृष्ण चौहान, अहसान अली, नाजमा खान, नीतू रानी, संतोष देवी, राजमणि देवी, राजवंती गुड्डी, दयावती, ओम प्रकाश सिंह, दिलशाद सलमानी, होमपाल सिंह, समरपाल सैनी, अरशद अली, फय्यूम सलमानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें