फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: चुनाव ड्यूटी के लिए वाहनों के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दूसरे चरण में होने वाले चुनाव के मद्देनजर वाहनों की व्यवस्था करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिले में 1486 मतदेय स्थलों पर पोलिंग पार्टियों एवं चुनाव सामग्री पहुंचाने के लिए कुल 455 बड़े एवं 190 हल्के वाहनों को लगाया जाएगा। जिसके लिए परिवहन विभाग द्वारा वाहन स्वामियों को नोटिस भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। जिसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में 1486 मतदेय स्थलों पर पोलिंग पार्टियों एवं चुनाव सामग्री पहुंचाने के लिए 243 बसें, 139 मिनी बसें, 20 ट्रक, 15 मिनी ट्रकों की आवश्यकता होगी। इसके अलावा 24 बसें एवं 14 मिनी बसें रिजर्व रखी जाएंगी। कुल 455 बसों एवं ट्रकों की जरूरत चुनाव में होगी। इसके अतिरिक्त सेक्टर एवं जोन के तहत लगे मतदान अधिकारियों के लिए 190 हल्के वाहनों की आवश्यकता होगी। उन्होंने बताया कि वाहनों के अधिग्रहण के लिए परिवहन विभाग को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। जिसके लिए वाहन स्वामियों को नोटिस भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें