फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 लाख शिक्षक कर्मचारी के बुढ़ापे की लाठी है पुरानी पेंशन : विजय कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अटेवा पेंशन बचाओ मंच की ओर से देश में निकली निजीकरण भारत छोड़ो यात्रा शुकवार शाम को अमरोहा पहुंची। यात्रा के जिले की सीमा में प्रवेश करने पर शिक्षक और कर्मचारियों ने स्वागत किया। इसके बाद कर्मचारियों ने यात्रा का जिले में जगह-जगह स्वागत किया। यात्रा बरेली, मिलक, रामपुर आंबेडकर पार्क और मुरादाबाद होते हुए जिले में आई थी।
विज्ञापन

यात्रा के आने की सूचना पर उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुटता के साथ के जिला महामंत्री कुलवंत सिंह और अटेवा के डाॅ. शिवशंकर यादव की अगुवाई में शिक्षक और कर्मचारी जोया रोड स्थित शहीद स्मारक के बाहर पहुंच गए थे। कुछ देर बाद वहां यात्रा लेकर पहुंचे अटेवा-पुरानी पेंशन बहाली मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु को माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद यात्रा में शामिल कर्मचारी नेताओं का अमरोहा, नौगांवा सादात समेत कई स्थानों पर भी स्वगात किया गया।
इसके बाद यात्रा बिजनौर के रास्ते उत्तराखंड की सीमा में प्रवेश कर गई। शिक्षक और कर्मचारियों के स्वागत से अभीभूत राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने कहा कि पुरानी पेंशन देश के 80 लाख शिक्षक कर्मचारी के बुढ़ापे की लाठी है। संगठन के संघर्ष की बदौलत छह राज्यों में पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल हो गई है। उन्होंने कहा कि निजीकरण से नौजवानों का वर्तमान एवं भविष्य दोनों चौपट हो रहा है। इससे निम्न एवं मध्य वर्ग के बीच गहरी खाई उत्पन्न होगी। इस दौरान मतीन अहमद, कपिल कुमार राणा, राधेश्याम, आकिल रजा, चंदन नकवी, हरदीप सिंह, शमीम अहमद, छेत्रपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें