राज्य स्तरीय ललित कला प्रतियोगिता में प्रिंसी शेखावत ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
आजादी के अमृत महोत्सव की श्रंखला में 1875 की क्रांति को लेकर राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नौ मई को नगर के झम्मनलाल पीजी कॉलेज में स्वतंत्रता संग्राम के नायक विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें क्षेत्र के कई डिग्री कॉलेजों एवं इंटर कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। दस मई को मेरठ के नौचंदी के मैदान में आयोजित प्रदर्शनी में हसनपुर के झम्मनलाल पीजी कॉलेज की एमए की छात्रा सहनीज परवीन व पुरूष वर्ग में कला वर्ग के प्रवक्ता मनोज कुमार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं जूनियर वर्ग में शैमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल की कक्षा नौ की छात्रा प्रिंसी शेखावत ने भी प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बुधवार को स्कूल पहुंचने पर छात्रा का स्वागत किया गया।