फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 जुलाई तक स्टेडियम तैयार करे, चेतन चौहान का होगा नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि स्पोर्ट्स स्टेडियम का निर्माण 10 जुलाई तक पूरा कर लिया जाए। मिट्टी का भराव, रंगाई और पुताई के काम को खत्म कर लें। ताकि खिलाड़ियों की प्रैक्टिस समेत अन्य काम शुरु हो सके। वह मंगलवार को कलक्ट्रेट स्थित जिला खेल और प्रोत्साहन समिति के बैठक को संबोधित कर रहे थे। समिति के सदस्यों ने स्वर्गीय चेतन चौहान के नाम से स्टेडियम को रखने पर सहमति जताई। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजने को कहा। डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि स्टेडियम के तैयार होने से खिलाड़ियों को सहूलियत मिलेगी। अभ्यास समेत अन्य काम में आसानी रहेगी। इससे जिले के युवा खेल में भविष्य को संवार सकेंगे। कहा कि समिति के कोष को बढ़ाया जाए। ताकि प्रतियोगिताओं के आयोजन में आसानी रहे। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के प्रशिक्षण शिविर के कोष को बढ़ाने के निर्देशित किया। इस दौरान सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ला, एडीएम वित्त और राजस्व विनय कुमार सिंह, उप क्रीड़ा अधिकारी नूर हसन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें