अमरोहा। जिले में आज 13 केंद्रों पर पैट की परीक्षा होगी। इस परीक्षा में 6984 अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रशासन इसकी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। परीक्षा को नकल विहीन व शांतिपूर्ण कराने के लिए स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेटों तैनात किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहेंगी। जबकि मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर केंद्र में लाने पर पाबंदी रहेगी।
डीआईओएस विष्णु प्रताप सिंह ने बताया कि प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पैट-2022) की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। परीक्षा शनिवार और रविवार दोनों दिन होगी। जिले के सभी 13 केंद्रों पर होने वाली इस परीक्षा 6984 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए 13 स्टेटिक और आठ सेक्टर मजिस्ट्रेट, तीन जोनल और एक सुपर जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे व दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जाएगी। परीक्षा के संबंध में कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम बनाया गया है।
रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर बनाई गई हेल्प डेस्क
अमरोहा। डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा के मद्देनजर रोडवेज बस अड्डा और रेलवे स्टेशन पर हेल्प डेस्क का गठन किया गया है। जहां पर दो-दो अध्यापकों को तैनात किया गया है। परीक्षा के लिए दूसरे जनपदों से आने वाले अभ्यर्थियों को हेल्प डेस्क पर मौजूद शिक्षक जानकारी देंगे।
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
-एकेके इंटर कॉलेज, अमरोहा
-एएसएम बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, खाता
-अब्दुल रज्जाक डिग्री कॉलेज, जोया
-राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, अमरोहा
-राजकीय इंटर कॉलेज, अमरोहा
-हाशमी डिग्री कॉलेज, अमरोहा
-जेएस हिन्दू इंटर कॉलेज, अमरोहा
-जेएस हिन्दू पीजी कॉलेज, अमरोहा
-कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज, अमरोहा
-आईएम इंटर कॉलेज, अमरोहा
-लिटिल स्कॉलर्स एकेडमी, अमरोहा
-सिख इंटर कॉलेज, नारंगपुर
-हिल्टन कान्वेंट स्कूल, अमरोहा