अमरोहा। श्री रामायण संकीर्तन मंडल की ओर से मंगलवार को प्रभात फेरी निकाली गई। पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। बड़ा बाजार स्थित बागा गंगानाथ मंदिर से श्रद्धालु शामिल हुए, जो कटरा गुलाम अली, छेवडा़, चामुंडा मंदिर से होकर गुजरी। डॉ. अनिल रायपुरिया, उमेश पाठक, संदीप रस्तोगी, प्रदीप भटनागर, गिरीराज शर्मा ने मुझे मिल गया मन का मीत कन्हैया मै क्या करू, झूम झूम नाचे देखो वीर हनुमाना, रामनाम की लूट है लूट सके तो लूट अंतकाल पछताएगा प्राण जाएंगे छूट। भजन सुनाकर समा बाँध दिया। शशि प्रकाश ने प्रसाद का वितरण किया। इस दौरान प्रतुल शर्मा, अंकुर सक्सेना, संतोष लश्करी, अंकित सक्सेना, विशाल राज शर्मा, गौरव शर्मा, रविराज शर्मा, विपुल, पंकज प्रजापति, गौरव प्रजापति, सोनू प्रजापति, शंकर शर्मा, कुमुद, सोनू माहेशवरी, काले माहेश्वरी आदि रहे।