अमरोहा। श्री रामायण संकीर्तन मंडल के 64वें वार्षिकोत्सव के चलते शुक्रवार को बाबा गंगानाथ मंदिर बड़ा बाजार से प्रभातफेरी मोहल्ला मंडीचौब, गस्तियान, छंगा दरवाजा, अहमदनगर जट बाजार होते हुए वापस मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। प्रभातफेरी में डॉ अनिल रायपुरिया, उमेश पाठक, संदीप रस्तोगी, प्रदीप भटनागर, गिरीराज शर्मा ने काहे ढूंढे जंगल-जंगल दिल में सांई समाया है... झूम-झूम नाचे देखो वीर हनुमाना... मन हो जा दिवाना रे श्रीराम जी के चरणों जैसे भजन सुनाकर समां बांध दिया। मोहल्लावासियों ने पुष्प वर्षा कर प्रभातफेरी का स्वागत किया। मोहल्ला शाह अली सराय में नवनीत माहेश्वरी ने भक्तों को प्रसाद वितरण किया। प्रभात फेरी में प्रतुल शर्मा, अंकुर सक्सेना, मंयक सक्सेना, सागर गुप्ता, नीशु लाठे, कपिल रघुवंशी, करन कश्यप, विशालराज शर्मा, गौरव शर्मा, रविराज शर्मा, विपुल, पंकज प्रजापति, गौरव प्रजापति, सोनू प्रजापति, शंकर शर्मा, कुमुद, सोनू माहेश्वरी आदि मौजूद रहे। इस दौरान महामंत्री प्रतुल शर्मा ने बताया कि शनिवार को प्रभातफेरी मोहल्ला दुर्गा कालोनी, नलकूप कालोनी, जय ओमनगर में जायेगी।