फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: कांवड़ यात्रा से पहले भरे जाएंगे सड़कों के गड्ढे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। वर्तमान में जिले की सड़कों की हालत काफी खराब हो चुकी है। जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं और वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसी माह कांवड़ यात्रा भी शुरू होगी। ऐसे में कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए जल्द ही गड्ढे भरने का कार्य शुरू होगा। पीडब्ल्यूडी की ओर से 35 लाख का बजट बनाया गया है।
विज्ञापन

कुछ दिनों की बारिश के बाद जिले में कई प्रमुख मार्ग बदहाल हो गए हैं। इनमें बिजनौर, अतरासी, धनौरा, कैलसा, ढबारसी से आदमपुर, हसनपुर से रहरा मार्ग समेत कई मार्गों की हालत काफी खराब हो चुकी है। बरसात में जलभराव रहने से यहां गड्ढे बन चुके हैं। जिनसे गुजरना मुश्किल साबित हो रहा है। इन सभी मार्गों से कांवड़िये होकर गुजरते हैं। 22 जुलाई को कांवड़ यात्रा शुरू हो जाएगी। जिसमें 17 दिन बचे हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों की राह सुगम बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से सड़कों के गड्ढे भरने की तैयारी हो गई है। गड्ढों को भरने के लिए 35 लाख का बजट बनाया गया है। जल्द ही इस पर कार्य शुरू हो जाएगा।
पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार का कहना है कि विभाग की ओर से उन बदहाल सड़कों को चिह्नित किया गया है, जिनसे कांवड़िये गुजरते हैं। गड्ढों को भरने व सड़कों की मरम्मत के लिए 35 लाख रुपये का बजट बनाया गया है। एक दो दिन में इस पर कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें