फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग की चिंगारी से जलकर खाक हुआ गरीब का घर

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव मलेशिया में जलती लकड़ी से निकली चिंगारी से एक गरीब का घर जलकर खाक हो गया। कच्चे मकान के भीतर बंधी भैंस भी बुरी तरह झुलस गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। गांव निवासी महावीर सैनी मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालता है। बहुत थोड़ी भूमि महावीर के पास है। लेकिन इससे परिवार का पालन पोषण सही तरीके से नहीं हो पाता है। उसने एक भैंस भी पाल रखी है। रविवार की दोपहर महावीर की पत्नी ने भोजन पकाने के बाद लकड़ी जलती छोड़ दी थी। भोजन के बाद परिजन खेत पर चले गए थे। बताया जाता है कि इसी बीच जलती लकड़ी से निकली चिंगारी से घर के छप्पर में आग लग गई। आग से छप्पर में बंधी भैंस बुरी तरह जल गई। आग की लपटों को देखकर पड़ोसियों ने महावीर को सूचना दी। ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाया। घर में रखा सामान व गेहूं नष्ट हो चुका था। भैंस की हालत बेहद नाजुक बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें