धनौरा संकुल की बालिका वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता मंगलवार को जनता इंटर कॉलेज मूंढाखेड़ा में आयोजित की गई। सीनियर बालिका वर्ग की फर्राटा दौड़ में पूजा ने बाजी मारी।
सीनियर बालिका वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में सलोनी ने पहला, ज्योति ने दूसरा, जूनियर वर्ग में सोफिया ने पहला, त्रिवेणी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में पूजा ने पहला, लवी ने दूसरा, जूनियर वर्ग में विजय लक्ष्मी ने पहला, शताक्षी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर वर्ग में वंशिका ने पहला, वंशिका सिंह ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग की 400 मीटर दौड़ में अंशु ने पहला, शिवानी ने दूसरा, जूनियर वर्ग में शोभा ने पहला, प्रियंका ने दूसरा, सब जूनियर वर्ग में रिक्की ने पहला, अंशु ने दूसरा, सीनियर वर्ग की 200 मीटर दौड में रानी ने पहला, निशा ने दूसरा, जूनियर वर्ग में विजय लक्ष्मी ने पहला, मीनाक्षी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर वर्ग में वंशिका ने पहला स्थान प्राप्त किया।
सीनियर वर्ग की ऊंची कूद में खुशी ने पहला, जूनियर वर्ग में प्रियंका, सब जूनियर वर्ग में छाया पहले स्थान पर रही। लंबी कूद में सीनियर वर्ग में खुशी ने पहला, जूनियर वर्ग में हिमांशी ने पहला, सब जूनियर वर्ग में छाया ने पहला स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग की भाला फेंक प्रतियोगिता में प्रिंसी ने पहला, जूनियर वर्ग में रेनू ने पहला स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग की चक्का फेंक प्रतियोगिता में मनस्वी ने पहला, जूनियर वर्ग में पलक और सब जूनियर वर्ग में अंशु ने पहला स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में सीनियर वर्ग में प्रिंसी ने पहला, जूनियर वर्ग में लवी अधाना ने पहला स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर नेमपाल सिंह, विकास गंगवार, तेजवीर सिंह, दीपा देवल, अमित शर्मा, चंद्रमणि शर्मा मौजूद रहे।