फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मैचिंग प्रतियोगिता में पूजा पहले, शालू दूसरे स्थान पर रहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। रोजेज सखी ग्रुप द्वारा बुधवार को हरियाली तीज का महोत्सव कार्यक्रम बहुत ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें सभी लेडीज हरे परिधान, हरी चूड़ी पहने, हरी नेल पॉलिश लगाकर और हरी ज्वैलरी पहन के आई थी।
विज्ञापन

नीता माहेश्वरी ने बताया कि कार्यक्रम में हरी मैचिंग प्रतियोगिता रखी गई थी। इसमें पूजा माहेश्वरी पहले व शालू महेश्वरी दूसरे स्थान पर रही। उन्होंने बताया यह प्रोग्राम तीज एवं मानसून की थीम पर था। सभी महिलाओं ने छातों में मानसून गीतों पर आधारित पर्ची लगाकर खूब मनोरंजन गीत गाएं। महिलाओं ने अनेकों प्रकार की रंगारंग प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में दुल्हन सजाओ, हाऊ जी प्रतियोगिता भी रखी गई। सभी को उपहार में नोटों से बनी गुड़िया भी दी गई। इस दौरान शालिनी माहेश्वरी, योगेश मालीवाल, शिल्पा माहेश्वरी, वर्षा माहेश्वरी, पूजा माहेश्वरी, गुंजन माहेश्वरी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें