फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पॉलीटेक्निक के विद्यार्थियों का होगा एक लाख रुपये का बीमा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पॉलीटेक्निक में प्रवेश लेने के साथ ही एक लाख रुपये का दुर्घटना बीमा मिलेगा। अध्ययन के दौरान किसी भी तरह की दुर्घटना होने पर विद्यार्थी के परिजनों को बीमा की राशि से आर्थिक मदद दी जाएगी। प्रवेश के समय ही विद्यार्थियों की प्रीमियम की राशि जमा की जाएगी।
विज्ञापन

रोजगार परक शिक्षा पाने को युवाओं में पॉलीटेक्निक की तरफ रुझान अभी भी कम नहीं हैं। बड़ी तादाद में पॉलीटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश पाने के लिए आवेदन करते हैं। जिले में संचालित महामाया पॉलीटेक्निक ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी बछरायूं, राजकीय पॉलीटेक्निक सुतावली व राजकीय पॉलीटेक्निक कटाई जोया शामिल हैं। तीन पॉलीटेक्निक कॉलेजों में तीन ट्रेड में छात्र-छात्राओं के प्रवेश लिए जाते हैं। फिलहाल तीसरे चरण की काउंसिलिंग के तहत प्रवेश प्रक्रिया चल रही है।
पॉलीटेक्निक में प्रवेश के साथ ही छात्र-छात्राओं को सरकार की और से बीमा की सुविधा भी दी जा रही है। कॉलेज में अध्ययन के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर छात्र के परिजनों को बीमा की राशि दी जाती है।
विज्ञापन

-

दो व तीन वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए अलग-अलग प्रीमियम
महामाया पॉलीटेक्निक ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश चंद्रा के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया के दौरान ही छात्रों से प्रीमियम की राशि जमा कराई जाती है। दो वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए 66 रुपये व तीन वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए 96 रुपये की प्रीमियम जमा करनी होती है। पूरे पाठ्यक्रम के दौरान केवल एक ही बार प्रीमियम की राशि जमा कराई जाती है।


प्रवेश के समय भरना होता है नॉमिनी का नाम
प्रवेश के दौरान छात्र अथवा छात्रा को बीमा फार्म में नॉमिनी का नाम भरना होता है। दुर्घटना होने पर बीमित छात्र के नॉमिनी को योजना का लाभ देते हुए बीमा की राशि दे दी जाती है।
विज्ञापन

-
शासन द्वारा पॉलीटेक्निक में प्रवेश के साथ ही छात्र-छात्राओं का बीमा हो जाता है। प्रवेश शुल्क के साथ ही उसकी प्रीमियम जमा हो जाती है।
- डॉ. राजेश चंद्रा, प्रधानाचार्य, महामाया पॉलीटेक्निक ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, बछरायूं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें