अमरोहा। आज गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में एसपी-सीओ सदर समेत 27 पुलिस कर्मी सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित होंगे। पुलिस मुख्यालय से प्राप्त पदक सम्मान के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा को डीजीपी का प्रशंसा चिन्ह प्लेटिनम मेडल, सीओ सदर अजय कुमार को राष्ट्रपति भारत सरकार का पुलिस पदक, आदमपुर इंस्पेक्टर अशोक शर्मा को डीजीपी का प्रशंसा चिन्ह सिल्वर मेडल, नगर कोतवाली में तैनात दरोगा अनीश अहमद को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न, सिपाही विजेंद्र सिंह को सराहनीय सेवा सम्मान, सिपाही संदीप कुमार, दीपक कुमार, होमगार्ड सतेंद्र और सत्यवान को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। इसके अलावा नगर कोतवाली इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह, एसएसआई सुरेश चंद्र गौतम, कोट चौकी इंचार्ज अमरीश बाबू, नौगांवा इंस्पेक्टर अजय कुमार, एसओजी प्रभारी नीरज कुमार, एलआईयू इंस्पेक्टर संजय कुमार, सैदनगली थानाध्यक्ष मोहित चौधरी, होमगार्ड कमांडेंट मनीष दूबे, मुख्य आरक्षी कुसुमपाल, कोर्ट पैरोकार शेखर, ताजुद्दीन, रूप बसंत गंगवार, विजय सोलंकी आकिक एसपी कार्यालय, दरोगा संजय तेवतिया, रिट सैल प्रभारी परमानंद यादव, कांस्टेबल अजय राव, ओपी शहजाद फहीम गोपनीय कार्यालय, राकेश कुमार और जाफर गांव तिगरी को सम्मानित किया जाएगा।