हसनपुर। एक युवक की गर्दन पर चाकू से हमला करने की सूचना पर पुलिस दौड़ पड़ी लेकिन बात में पता चला कि युवक नशे की हालत में था और उसकी गिरकर चोट लग गई थी। नगर के मोहल्ला लालबाग में निवासी एक युवक ने बुधवार की रात को पुलिस को सूचना देकर बताया कि उसकी गर्दन पर किसी ने चाकू से हमला कर दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम पहुंच गई। युवक लहूलुहान हालत में था। पुलिस ने जब उससे जानकारी की तो युवक ने बताया कि रास्ते में गिर गया था। रास्तें में पड़ी कील गर्दन में लग गई थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।