फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ब्रजघाट चौकी पुलिस ने दो गाड़ियों से हूटर और दो से काली फिल्म उतरवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। ब्रजघाट चौकी पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो गाड़ियों से हूटर उतरवाए। एक गाड़ी पर पुलिस का लोगो लगा था, लेकिन उसमें कोई पुलिसकर्मी सवार नहीं था। दो गाड़ियों से काली फिल्म उतरवाई।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम चौकी इंचार्ज नीतेंद्र वशिष्ठ के नेतृत्व में पुलिस ने चेकिंग चलाया। इस दौरान एक गाड़ी आई। उस पर हूटर लगा था। साथ ही पुलिस का लोगो था। जानकारी करने पर चालक ने बताया कि यह गाड़ी उसके मामा की है, जो पुलिस में है। हूटर लगाने की बात पर वह चुप हो गया। पुलिस ने उसका हूटर उतार दिया। कुछ देर बाद स्कार्पियो आई। उस पर भी हूटर लगा था। उसमें युवक सवार थे। पुलिस ने उससे हूटर उतरवा दिया। दो गाड़ियों की लाइट पर काली फिल्म लगी थी। उनको भी उतरवा दिया गया। संवाद
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें