फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा के थाने में पुलिस की बल्ले-बल्ले: रिटायरमेंट पार्टी में खूब थिरके पुलिसवाले, मायूस होकर लौटे फरियादी

Tue, 01 Nov 2022 06:36 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

अमरोहा के आदमपुर थाने में लंबे समय तैनात रहे दरोगा ओमकार सिंह की सेवानिवृति होने पर सोमवार को थाने में कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस दौरान सुबह नौ बजे से शाम के चार बजे तक डीजे चलता रहा। डीजे पर तरह के तरह के फिल्मी गानों पर पुलिस कर्मी डांस करते रहे।
विज्ञापन
डांस करते पुलिसकर्मी - फोटो : वायरल वीडियो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरोगा की सेवानिवृति पर आयोजित कार्यक्रम में पुलिस कर्मी डीजे की धुन पर खूब थिरके। हो गई तू बल्ले-बल्ले, हो जाएगी बल्ले-बल्ले..गाने पर दरोगा के साथ कई पुलिस कर्मियों ने सुधबुध खोकर खूब डांस किया। इस दौरान शिकायत लेकर पहुंचे कई फरियादी डांस को देखकर वापस मायूस होकर लौट गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसकी क्षेत्र में खूब चर्चा की जा रही है।

विज्ञापन




अमरोहा के आदमपुर थाने में लंबे समय तैनात रहे दरोगा ओमकार सिंह की सेवानिवृति होने पर सोमवार को थाने में कार्यक्रम का आयोजन किया था। जिसमें दावत भी चली थी। आसपास के गणमान्य लोगों व पत्रकारों को भी बुलाया गया था। सुबह नौ बजे से शाम के चार बजे तक डीजे चलता रहा। डीजे पर तरह के तरह के फिल्मी गानों पर पुलिस कर्मी डांस करते रहे।

ढबारसी चौकी प्रभारी बलवान सिंह के साथ कई सिपाहियों ने सुधबुध खोकर डांस किया। दिनभर थाने में पंजाबी गाना हो गई तू बल्ले-बल्ले, हो जाएगी बल्ले-बल्ले.. चलता रहा। इसकी आवाजा भी बहुत तेज थी। जिससे असपास के लोगों को परेशानी भी हुई। इस दौरान फरियाद लेकर पहुंचे लोग घंटों इंतजार के बाद मायूस होकर वापस लौट आए। 
विज्ञापन


दरोगा सेवानिवृत हुए थे। इस दौरान कार्यक्रम में खुशी में कुछ पुलिस कर्मियों ने नृत्य कर दिया था। जिसे नकारात्मक भाव से नहीं देखना चाहिए। -अभिषेक यादव, सीओ हसनपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें