फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बद्दो गैंग के सदस्य राहुल तन्ना और पूर्व प्रधान जयदेव की पुलिस ने खोली हिस्ट्रीशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। देहात थानाक्षेत्र के गांव हाजरपुर में पाल बिरादरी के लोगों पर जानलेवा हमला करने वाले बद्दो गैंग के पुराने सदस्य राहुल तन्ना और गांव के पूर्व प्रधान जयदेव की पुलिस ने हिस्ट्रीशीट खोल दी है। साथ ही तन्ना को गुंडा एक्ट में भी निरुद्ध किया है। पुलिस ने तन्ना को रविवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया था, जबकि वांछित जयदेव की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

पहले तो अमरोहा पुलिस तन्ना की गिरफ्तार को हल्के में ले गई। किसी जिम्मेदार अधिकारी ने उससे कोई पूछताछ नहीं की, लेकिन सोमवार को जब लखनऊ शासन की ओर से तन्ना की गिरफ्तारी के संबंध में रिपोर्ट तलब की गई, तो जिले के अधिकारियों के होश उड़ गए। अब पुलिस कुख्यात तन्ना को रिमांड पर लेकर बदन सिंह बद्दो के बारे में पूछताछ कर सकती है। सीओ सतीश चंद पांडेय ने बताया कि देहात थानाक्षेत्र के हाजरपुर गांव में पाल बिरादरी के महेंद्र सिंह और जाट बिरादरी के जयदेव सिंह के परिवारों के बीच चकरोड को लेकर विवाद चल रहा है। 28 मई की शाम दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। महेंद्र सिंह के पक्ष ने जयदेव पक्ष के लोगों पर लाठी-डंडों से हमला करने के साथ गोली मारने का आरोप लगाया था। घटना में महेंद्र सिंह के बेटे मनु कुमार व ओमवीर घायल हो गए थे। हालांकि पुलिस ने फायरिंग से इन्कार किया था।
मामले में महेंद्र सिंह की तहरीर पर जाट पक्ष के पूर्व प्रधान जयदेव सिंह और उनके दो पुत्रों, राहुल तन्ना समेत 11 लोगों के खिलाफ मारपीट व जानलेवा हमला करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई थी। मामले में वांछित हाजरपुर के राहुल तन्ना को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने दावा किया था कि राहुल तन्ना के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला, गैंगस्टर समेत छह मुकदमे दर्ज हैं। तन्ना बदन सिंह बद्दो गैंग का पुराना सदस्य रहा है। उसने वर्ष 2011 में मेरठ के सदर बाजार थानाक्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य संजय गुर्जर की हत्या कर दी थी। इस वारदात में बदन सिंह बद्दो भी शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें