अमरोहा। डीआईजी के आदेश पर बृहस्पतिवार रात को पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। 48 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जबकि यातायात नियम उल्लंघन पर 145 वाहनों का चालान किया तो चार वाहनों को सीज किया गया।
डीआईजी शलभ माथुर के निर्देश पर अपराध की रोकथाम को लेकर विशेष चेकिंग अभियान में पुलिस टीम ने 398 व्यक्तियों की चेकिंग की। 48 व्यक्तियों के खिलाफ 34 पुलिस एक्ट व धारा 290 के तहत कार्रवाई की गई। तीन वाहनों को सीज करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से पुलिस ने 100 लीटर शराब बरामद की। जिले में 35 स्थानों पर चेकिंग करते हुए 602 वाहनों की तलाशी ली और 727 व्यक्तियों को चेक किया। यातायात नियमों की अनदेखी पर 145 वाहनों का चालान कर दो लाख 25 हजार रुपये का शमन शुल्क वसूल किया। चार वाहन भी सीज किए गए। वहीं, रात साढ़े चार बजे से सवेरे साढ़े पांच बजे तक चले ग्राउंड चेकिंग, ऑपरेशन ऑल आउट अभियान के तहत पुलिस टीमों ने हाइवे व लिंक रोड पर बेरियर लगाकर 36 स्थानों पर चेकिंग की। चेकिग अभियान से वाहन चालक हाईवे पर अपने वाहन खड़े हुए नजर आए।