महिला के साथ दिनदहाड़े हुए लूट की घटना को कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी में रिपोर्ट दर्ज करके पल्ला झाड़ लिया। इससे 15 दिन पहले भी चार लाख रुपये की धोखाधड़ी की घटना का पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है।
नगर के मोहल्ला सोनागढ़ निवासी सूरज की पत्नी राजकुमारी रविवार को बाजार से लौट रही थी। जब वह लकड़ा अड्डे पर पहुंची तो पहले से घात लगाकर बैठे बदमाशों ने उस पर प्रेत आत्मा का साया बताकर डराने का प्रयास किया। कहा कि उसका बेटा भी मर सकता है। दो बदमाशों ने उससे समान लूट लिया और फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद उसे अपने साथ हुई लूट का पता चला। उसने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने तीन दिन बाद लूट की घटना की रिपोर्ट धोखाधड़ी में ही दर्ज की है। इससे पीड़िता अपने को ठगा सा महसूस कर रही है। इससे 15 दिन पहले भी चार लाख रुपये की लूट हो चुकी है लेकिन अपराधी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।