फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पुलिस को मिलीं डायल 112 की छह स्कॉर्पियो

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कांवड़ यात्रा और मोहर्रम से पहले जनपद पुलिस को डायल 112 की छह नई गाड़ियां मिलीं हैं। जीपीएस से लैस स्कॉर्पियो को एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बृहस्पतिवार को पुलिस ऑफिस से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

एसपी ने नई गाड़ियों पर नियुक्त पुलिसकर्मियों को ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नई गाड़ियों पर एप्पल एमडीटी उपकरण, रूफटॉप पीजीटी कैमरा, बाॅडी वार्न कैमरे आदि अत्याधुनिक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। एसपी ने कहा कि किसी भी घटना की सूचना पर तुरंत घटनास्थल पर गाड़ियां पहुंचेंगी। अत्याधुनिक रूफटॉप पीजीटी कैमरा 360 डिग्री घूम कर काफी दूर तक की वीडियोग्राफी कर सकता है। बताया कि जनपद में नई 14 (स्कॉर्पियो) पीआरवी संचालित हैं, जो रूफटॉप पीजीटी कैमरा से लैस हैं।
ये सभी गाड़ियां कांवड़ मार्ग, नेशनल हाईवे, प्रमुख मार्ग धनौरा-चांदपुर, नौगांवा-नूरपुर मार्ग पर व अमरोहा नगर, जोया, हसनपुर, गजरौला में निगरानी के लिए लगाई गई हैं। डायल 112 के प्रत्येक वाहन पर आपातकालीन सहायता किट के अतिरिक्त, आधुनिक संसाधन, जीपीएस व पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। जनपद की डायल 112 सेवा ने प्रदेश भर में अपनी उत्कृष्ट सेवाओं का प्रदर्शन करते हुए लगातार श्रेष्ठ स्थान अर्जित किया है। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नौगांवा सादात अभिषेक कुमार व प्रभारी डायल 112 आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें