फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, एसपी ने कर्तव्यनिष्ठा का दिलाया संकल्प

Fri, 21 Oct 2022 02:48 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान शहीदों को श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए उन्हें याद किया गया।
विज्ञापन
सलामी देते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में शहीद पुलिस कर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीदों को श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए उन्हें याद किया गया। पुलिस लाइन में एसपी ने पुलिस कर्मियों को स्मृति दिवस के बारे में जानकारी देते हुए कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प दिलाया। साथ ही पुलिस कर्मियों को सत्य, निष्ठ और ईमानदारी के साथ काम करने की सलाह दी।

विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान एसपी आदित्य लांग्हे, एएसपी राजीव कुमार सिंह और सीओ विजय सिंह राणा सहित तमाम पुलिस कर्मियों ने शहीद पुलिस के जवानों को नमन कर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पुलिस जवानों द्वारा शहीदों को शोक सलामी दी गई।

भारतीय पुलिस बलों के जवानों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश पुलिस और अन्य राज्यों के पुलिस जवानों द्वारा किए गए उनके त्याग, बलिदान को याद कर उनके सम्मान में अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी पुष्प चक्र अर्पित कर उनको याद किया। एसपी ने पुलिस ने शहीद जवानों के त्याग, बलिदान पर प्रकाश डालते हुए जवानों को संयमित होकर पूर्ण अनुशासन के साथ सतर्कता से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन करने की सलाह दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें