फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: खो-खो, वाॅलीबॉल और फुटबॉल में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस खेल-कूद प्रतियोगिता में खो-खो, वाॅलीबॉल और फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

अंडर - 14 बालक फुटबॉल में प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला शोहरत इंटर कॉलेज नौगांवा सादात और शहीद भगत सिंह इंटर नेशनल स्कूल हलपुरा के मध्य खेला गया। जिसमें शौहरत इंटर कॉलेज नौगांवा सादात ने शहीद भगत सिंह इंटर नेशनल स्कूल हलपुरा को 3-2 से हराया। दूसरा सेमीफाइनल नौगांवा सादात फुटबॉल क्लब नौगांवा सादात और नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज रजबपुर के बीच हुआ। जिसमें नौगांवा फुटबॉल क्लब नौगांवा सादात ने आसानी से मुकाबला जीत लिया। फाइनल मुकाबला शोहरत इंटर कॉलेज नौगांवा सादात और नौगांवा सादात फुटबॉल क्लब नौगांवा सादात के मध्य खेला गया। जिसमें शोहरत इंटर कॉलेज नौगांवा सादात ने कड़े संघर्ष में नौगांवा सादात फुटबॉल क्लब नौगांवा सादात को टाईब्रेकर में 5-4 गोल से हराकर खिताब अपने नाम किया।
अंडर-14 खो-खो प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज रजबपुर और शहीद भगत सिंह इंटर नेशनल स्कूल हलपुरा के बीच खेला गया। जिसमें शहीद भगत सिंह इंटर नेशनल स्कूल ने फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल में एसकेएम इंटर कॉलेज मंसूरपुर माफी ने जीत हासिल की। फाइनल मुकाबला शहीद भगत सिंह इंटर नेशनल स्कूल हलपुरा ने जीता। निर्णायक मंडल में फरहत अली खान, शाह आलम, डॉ. संजीव कुमार चौहान, मनीष कुमार त्यागी, देवेंद्र सिंह, रनदीप सिंह, मुनेंद्र सिंह, चंद्रमणि शर्मा, हरवेंद्र सिंह उर्फ विक्की आदि रहे। इस दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी देशकान्त त्यागी, रोहित सांगवान, सचिन कुमार, संजीव कुमार, जितेश कुमार, शितान्शी चौधरी आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें