जिला खेल कार्यालय व प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में सब जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन अमरोहा स्पोर्ट्स एकेडमी में हुआ। जिसमें अलग-अलग आयु वर्ग में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी चंद्रशेखर शुक्ला ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना से खेलने का आह्वान किया। कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है। प्रतियोगिता के 33 किलोभार में लक्की पहले, तुषार दूसरे, द्वितीयराज, मंथन संयुक्त रूप से तीसरे, 35 किलोभार में सुखविंद्र पहले, प्रीत दूसरे, कुशाग्र, बलेश संयुक्त रूप से तीसरे, 37 किलोभार में निशांत पहले, आर्यन दूसरे, आयुष, दिवाकर संयुक्त रूप से तीसरे, 40 किलोभार में कार्तिक पहले, विधांश दूसरे, आर्यन, जीत सैनी संयुक्त रूप से तीसरे, 43 किलोभार में हिमांशु पहले, अनुराग दूसरे, मनदीप, अंकुश संयुक्त रूप से तीसरे, 46 किलोभार में दीक्षित पहले, देव कुमार दूसरे, यर्थात, जतिन संयुक्त रूप से तीसरे, 49 किलोभार में आदित्य पहले, नमन दूसरे, मीत, विवेक संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।
पुरस्कार वितरण क्षेत्रीय मैनेजर प्रथमा बैंक अनुज मांगलिक, ब्रांच मैनेजर मनोनीत सैनी, एमपी शर्मा सचिव ओलंपिक संघ ने विजयी टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह ने खिलाड़ियों के बेहतर भविष्य की कामना की। जिला क्रीड़ा अधिकारी देशकांत त्यागी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान छोटेलाल वरिष्ठ सहायक, धीरज खो-खो कोच, फरहत अली खान हॉकी कोच, सुमायाला जावेद, संजीव चौहान, शाह आलम, योगेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, नदीम, राहुल कुमार, जिशान, गमन देव, निर्भय, मनीत सैनी आदि मौजूद रहे।