फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पितृ अमावस्या : हाईवे पर मंगलवार दोपहर 12 बजे से रहेगा डायवर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। पितृ विसर्जन अमावस्या के चलते मंगलवार दोपहर 12 बजे से बुधवार रात 12 बजे तक हाईवे पर भारी वाहनों का रूट डायवर्ट रहेगा। ट्रक, डंपर, ट्राला, डीसीएम, कैंटर, ट्रैक्टर-ट्रॉली, पिकअप, टाटा मैजिक, मिनी कैंटर सहित अन्य भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से गुजारा जाएगा। हालांकि रोडवेज बस, कार और छोटे वाहन हाईवे से ही गुजरेंगे।
विज्ञापन

पितृ विसर्जन अमावस्या बुधवार को है। जिस पर लाखों श्रद्धालु तिगरी और ब्रजघाट पर गंगा में स्नान कर पितरों का तर्पण करेंगे। पितृ विसर्जन अमावस्या पर पितराें के तर्पण के लिए लाखों श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाएंगे। श्रद्धालुओं के वाहनों को आने जाने में जाम का सामना न करना पड़े। इसके लिए मंगलवार दोपहर 12 बजे से बुधवार रात 12 बजे तक हाईवे पर भारी वाहनों का रूट डायवर्जन रहेगा। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि ट्रक, कैंटर, डीसीएम समेत भारी एवं हल्के माल वाहक वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा।
- पितृ विसर्जन अमावस्या के चलते हाईवे पर मंगलवार दोपहर 12 बजे से रूट डायवर्जन लागू हो जाएगा। जो बुधवार रात 12 बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा। पुलिस सख्ती से डायवर्जन को लागू कराएगी। - राजीव कुमार सिंह, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली-गाजियाबाद से मुरादाबाद जाने वाले वाहन
दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को लाल कुआं से मोड़कर दादरी, बुलंदशहर, डिबाई, नरौरा, बबराला, बहजोई होकर गुजारा जाएगा।
मुरादाबाद की ओर से मेरठ जाने वाले वाहन मुरादाबाद से वाया अगवानपुर, धामपुर, बिजनौर बैराज से निकाले जाएंगे।
मुरादाबाद की ओर से दिल्ली जाने वाले वाहन संभल, बहजोई, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर होकर गुजारा जाएगा।
बिजनौर की दिशा से अमरोहा की तरफ आने वाले वाहनों को चांदपुर से नूरपुर होकर अमरोहा तक गुजारा जाएगा।

धनौरा से दिल्ली जाने वाले वाहन चांदपुर, बिजनौर, मवाना, मेरठ होकर दिल्ली भेजे जाएंगे।
गजरौला चौपला से दिल्ली जाने वाले वाहन : गजरौला चौपला से हसनपुर, रहरा, गवां, अनूपशहर, बुलंदशहर हाेते हुए दिल्ली भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें