फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहददीनपुर में भी खेत में तेंदुए का फोटो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
दहशत का पर्याय बना तेंदुआ झुझैला चक गांव में पिंजरे में कैद हो गया। इधर, मोहददीनपुर में खेत में एक तेंदुए का फोटो वायरल हुआ है। इससे यह माना जा रहा है कि क्षेत्र में अभी एक तेंदुआ और मौजूद है। ग्रामीणों ने दावा किया है कि क्षेत्र में एक और तेंदु और घूम रहा है।
विज्ञापन

मोहददीनपुर गांव में गन्ने के खेत में एक तेंदुए के बैठे होने का फोटो वायरल हुआ है। रविवार सुबह की इस फोटो में तेंदुआ गन्ने के खेत में बैठा नजर आ रहा है। वहीं झुझैला चक के ग्राम प्रधान ने भी रविवार तड़के खेत में तेंदुए के पंजे का निशान देखने का दावा किया है।
गौरतलब है कि झुझैला चक गांव में शनिवार सुबह एक तेंदुआ गांव के प्राइमरी स्कूल परिसर में घुस आया था। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाया और रात को ही उसे कैद कर लिया। तेंदुए के कैद होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन रविवार की सुबह मोहददीनपुर गांव में गन्ने के खेत में तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीण फिर डर गए। एक युवक ने तेंदुए का फोटो खींच कर वायरल किया है। वहीं झुझैला चक के प्रधान नितिन यादव ने बताया कि रविवार सुबह एक खेत में तेंदुए के पंजों के निशान दिखाई दिए हैं। ग्रामीणों का दावा है कि क्षेत्र में एक से अधिक तेंदुए अभी भी मौजूद हैं। उन्होंने वन विभाग से गांव में पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

झुझैला चक में शनिवार को स्कूल परिसर में घुसा तेंदुआ देर रात पिंजरे में कैद हो गया था। इसकी जानकारी मिलते ही झुझैला चक के लोग बड़ी संख्या में उसे देखने पहुंच गए। देर रात तक मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ रही। हर कोई तेंदुए को समीप से देखने के लिए लालायित था। इसी बीच मौके पर पहुंची डायल 112 के पुलिसकर्मियों ने भीड़ देखकर हाथ खड़े कर दिए। बाद में पुलिस बल लेकर पहुंचे थानाध्यक्ष ने काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों को वहां से हटाया। भीड़ को देखकर पिंजरे में बंद तेंदुआ भी बार-बार गुर्रा रहा था। रविवार सुबह वन विभाग की टीम उसे अमानगढ़ वन रेंज में छोड़ आई।
झुझैला चक गांव में शनिवार देर रात तेंदुआ पिंजरे में कैद हुआ तो उसे देखने के लिए भीड़ जुटने लगी। करीब 1500 लोगों को मजमा लग गया। ग्रामीण तेंदुए को सामने से देखना चाहते थे। तेंदुआ भी भीड़ को देखकर गुर्रा रहा था। पिंजरे से आजाद होने की जद्दोजहद कर रहा था। ग्राम प्रधान नितिन यादव ने बताया कि भीड़ की वजह से डायल 112 पुलिस बुलानी पड़ी। फिर भी स्थिति कंट्रोल न होने पर थाना पुलिस को सूचना की गई। थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह फोर्स के साथ गांव पहुंचे और जमीन पर लाठी पटककर भीड़ को तितर बितर किया। वहीं वन क्षेत्राधिकारी संजय चौधरी ने बताया कि तेंदुए को वन विभाग की एक टीम मिनी ट्रक से अमानगढ़ रेंज ले गई और वहां उसे पिंजरे से मुक्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें