फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बारिश के बाद जलभराव से जूझे लोग, गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को फिर से मौसम ने करवट बदल ली। सुबह साढ़े नौ बजे के बाद शुरू हुई बारिश दोपहर तक जारी रही। ऐसे में शहर में कई जगह जलभराव हो गया। जिससे लोगों को भारी परेशानी हुई। उधर, बारिश से तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिली। शाम को भी आसमान में बादल छाए रहे।
विज्ञापन

बीते बुधवार को झमाझम बारिश हुई थी। जिसके बाद मौसम पूरी तरह बदल गया था। बृहस्पतिवार को धूप निकलने के साथ उमस भी बढ़ गई थी। हालांकि, रात में मौसम कुछ ठंडा महसूस हुआ। उधर, शुक्रवार को फिर से मौसम में बदलाव हो गया। सुबह के समय आसमान में काले बादल छा गए। साढ़े नौ बजे के बाद बारिश शुरू हो गई। जिसके बाद दोपहर एक बजे के बाद तक झमाझम बारिश होती रही। बारिश से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। लेकिन, शहर में जगह जगह जल भराव हो गया। शहर में आजाद मार्ग, बिजनौर रोड, कैलसा बाइपास, बेरियान आदि स्थानाें पर जलभराव रहा। काफी देर तक जलभराव की स्थिति बनी रही। उधर, बारिश से किसानों को भी राहत मिली। वहीं, धान की फसल को भी काफी फायदा पहुंचेगा। जिला कृषि अधिकारी बबलू कुमार ने बताया कि बारिश के बाद मौसम में परिवर्तन होगा। तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें