फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नए साल के जश्न में एक करोड़ की शराब गटक गए जिले के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नए साल के जश्न में आबकारी विभाग की बल्ले बल्ले रही। अमूमन रोजाना जहां करीब 70 से 75 लाख रुपये की शराब बिकती है वही, 31 दिसंबर को जिले में एक करोड़ रुपये की शराब बिक गई। नए साल के जश्न में देशी शराब की बिक्री विदेशी शराब पर भारी रही। विदेशी शराब जहां 36 लाख रुपये की बिकी, वहीं देशी शराब का आंकड़ा 52 लाख रुपये तक पहुंचा।
विज्ञापन

31 दिसंबर को जिले में युवाओं पर नए साल के जश्न की खुमारी खूब छाई। सुबह से ही शराब की दुकानों पर भारी भीड़ जुटी रही। शहर में कई जगह कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। गजरौला में भी जगह जगह होटलों में नए साल के जश्न की तैयारी की गई थी। जश्न में आबकारी विभाग की खूब बल्ले बल्ले रही। जिले में एक दिन में ही करीब एक करोड़ रुपये की शराब बिक गई। विदेशी की अपेक्षा देशी शराब शौकीनों को खूब भायी। बीयर के शौकीन सर्द मौसम में भी 12 लाख रुपये की बीयर गटक गए।
वहीं 36 लाख रुपये की विदेशी शराब बिकी तो देशी शराब का आंकड़ा 52 लाख रुपये तक पहुंच गया। जिला आबकारी अधिकारी अनुराग मिश्रा ने बताया कि नए साल पर शराब की दुकानों का समय रात 11 बजे तक बढ़ाया गया था। मिलावटी शराब एवं दूसरे प्रदेशों की शराब की बिक्री रोकने के लिए टीमों का गठन भी किया गया था। उन्होंने बताया कि रोजाना करीब 70 से 75 लाख रुपये की शराब बिक्री का आंकड़ा पहुंचता है। लेकिन नए साल के जश्न में शराब की बिक्री में करीब 25 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें